फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बूंदाबांदी से भीगा धान, गिरे दाम

Sat, 04 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
27 कैथल अनाज मंडी में वीरवार शाम को आई हल्की बारिश से भीगा धान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। वीरवार शाम अचानक हुई हल्की बूंदाबांदी ने अनाज मंडी में धान बेचने पहुंचे किसानों की चिंता और बढ़ा दी। खुले में पड़ी सैकड़ों क्विंटल धान भीग गई, जिससे फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा और दामों में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई।

मंडी में शेड की व्यवस्था न होने के कारण किसानों की फसल खुले आसमान के नीचे रखी गई थी। बारिश शुरू होते ही किसानों ने धान ढकने की कोशिश की, लेकिन तिरपाल तक उपलब्ध न होने से अधिकांश फसल भीग गई। किसानों का कहना है कि मंडी की व्यवस्थाओं पर किए गए सभी दावे खोखले साबित हुए हैं।
विज्ञापन


धान में नमी आने के कारण खरीद प्रक्रिया भी धीमी हो गई। किसानों का कहना है कि पहले ही धान की फसल में बीमारी से नुकसान उठाना पड़ा, अब बूंदाबांदी से और घाटा हो गया।
विज्ञापन


किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी में पर्याप्त शेड्स और तिरपाल की व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश में उनकी मेहनत पर पानी न फिरे। वहीं, खेतों में खड़ी फसल को भी बूंदाबांदी से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें