फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्केट कमेटी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार

Sun, 02 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष बलिंद्र रापड़िया और उपाध्यक्ष राजेश राणा ने शनिवार को सादगीपूर्ण समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, सांसद जिंदल कार्यालय प्रभारी रविंदर धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल, अनील मलिक, तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा की नीति “सबका साथ, सबका विकास” पर आधारित है। पार्टी ने 2014 से अब तक अपने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि किठाना अनाज मंडी को सब यार्ड बनाए जाने के बाद उनकी इच्छा थी कि राजौंद मार्केट कमेटी में भी स्थानीय नेतृत्व को जिम्मेदारी मिले, जिसके चलते बलिंद्र रापड़िया और राजेश राणा की नियुक्ति करवाई गई।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता अधिकारियों को धमकाने और जनता को गुमराह करने का कार्य करते हैं, जबकि भाजपा सरकार ने ईमानदारी से विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बबिता रानी, पूर्व अध्यक्ष गुड्डी राणा, कमल राणा, कुलविंदर राणा, भीम शर्मा, अरुण कुमार, कर्मपाल, लोकेश राणा, बबली ढांडा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें