फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 30 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पंचकूला मेंं कलायत विधानसभा के दिग्गजों को पटका पहनाते सीएम नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक के नेतृत्व में बुधवार को पंचकूला में कलायत विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इनमें अनीता ढुल बढ़सीकरी का नाम प्रमुख है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 में कलायत से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए 25500 मत हासिल किए थे। उनके साथ उनकी टीम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं पार्षद संजय सिंगला, नगर पालिका के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजू कौशिक और ठाकुर वीरेंद्र प्रताप राणा ने भी समर्थकों सहित पार्टी में शामिल होकर घर वापसी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर और जिला प्रभारी अमरपाल राणा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बढ़ता जनाधार आने वाले समय में पार्टी को सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें