फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अत्यधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभाव बताए

Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बच्चों के साथ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता
विज्ञापन
कलायत। एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को एआई के बढ़ते प्रभाव के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता डॉ. निक्की पूनिया ने अत्यधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों के अधिक उपयोग से त्वचा, नींद व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। सिविल अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. विनय गुप्ता ने मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तनाव, चिंता, डिजिटल लत व सामाजिक दूरी जैसे मुद्दों की जानकारी दी। छात्रों को मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए उपयोगी सुझाव दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें