संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के संध्याकालीन सत्र की महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर करवा उत्सव आयोजित किया। उत्सव में मेहंदी लगाने, करवा व थाली सजाने की प्रतियोगिताएं कराई गईं। करवा व थाली सजाने में मानसी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और कोमल व आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, स्नेहा व सानिया द्वितीय और उषा व महक तृतीय रहीं।
सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. हिमानी अग्रवाल को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हम हर वर्ष करते हैं, जो कि बच्चों को उसकी संस्कृति से जोड़ता है व आजीविका का साधन बनाकर आत्मनिर्भर बनाता है। इस तरह के कार्यक्रम करवाने का श्रेय प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट और उनकी पूरी टीम एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल को दिया। संचालन प्रो. शीतल गुप्ता ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रो. नीतिका गाबा व डॉ. संयोगिता शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. मनिका गुप्ता, डॉ. मीनू भूटानी, प्रो. निधि बिंदलिश, प्रो. रीना मक्कड़, डॉ. आशा, डॉ. रितु चौधरी, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. महक आदि मौजूद रहे।
मेहंदी लगाने में प्रदीप प्रथम
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिला प्रभाग की ओर से मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ. सुरुचि शर्मा के संयोजन में लगभग 60 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदीप प्रथम, खुशबू द्वितीय व लता तृतीय रही। वर्तिका, मुस्कान एवं मनीषा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। डॉ. गीता गोयल, डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ मंजुला गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रो. अंजलि, प्रो. ऋतु, प्रो. शुभम आदि मौजूद रहे। संवाद