संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। यह प्रतियोगिता दो नवंबर तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, खो-खो व शतरंज के खेल हुए। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने किया। इसके तहत 100 मीटर दौड़ में सरिता देवी गुहला प्रथम, कुमारी परी कैथल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में वंशिका कैथल ब्लॉक प्रथम, आरुषि कैथल ब्लॉक द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में वंशिका कैथल प्रथम व शिवानी द्वितीय रही।
लडक़ों में 100 मीटर दौड़ में मनप्रीत पूंडरी ब्लॉक प्रथम, हर्ष मालिक कैथल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ हिमालय कैथल ब्लॉक प्रथम, मनप्रीत महिला कुंडली द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हिमालय कैथल ब्लॉक प्रथम तथा गुरमन सिंह गुलाब ब्लॉक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में लड़कियों में कैथल प्रथम, राजौंद द्वितीय रहा।
खो-खो में लडक़ों में कैथल प्रथम तथा पूंडरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टग आफ वार में लडक़ों में गुहला प्रथम, कैथल द्वितीय, लड़कियों में कैथल ने प्रथम तथा गुहला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शतरंज में कैथल प्रथम, पूंडरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूरे जिले से लगभग 600 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चहल व सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी मेहताब सिंह ने की। स्टेट अवार्डी कुलदीप शर्मा पीटीआई ने बताया कि जिला स्तरीय 11 आयु वर्ग में लडक़े व लड़कियों की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं शुभारंभ हो गया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने खेलों को निष्पक्ष रूप से जारी रखने की प्रेरणा दी व बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नरेश बनवाला पीटीआई, भूप सिंह डीपी, बलजीत सिंह डीपी, चरण सिंह डीपी, अनुराधा पीटीआई, गुलाब सिंह पीटीआई, रजनी पीटीआई, विजेंद्र पीटीआई, संदीप कुमार डीपी, हकीकत पीटीआई, सतपाल शारीरिक शिक्षा सहायक, सुरेश द्रविड़ जेबीटी, जयप्रकाश मोर, विजेंद्र मोर, मनोज कुमार पीटीआई, सुभाष पीटीआई, नीलम पीटीआई, सोहनलाल जेबीटी, संदीप गिल जेबीटी, रवींद्र भट्टी पीटीआई मौजूद रहे।