फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडर-17 लंबी कूद में मानसी, डिस्कस थ्रो में राधिका अव्वल

Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव शेरू खेड़ी में युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने व नशामुक्त समाज के संदेश को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक भव्य एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट में दौड़, लोग जंप, शॉट पुट सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान अंडर-17 लंबी कूद में मानसी डिस्कस थ्रो में राधिका अव्वल
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना तितरम के थाना प्रभारी एसआई रामबीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
एसएचओ ने कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी पहचान बना सकते हैं। खेलों से युवाओं का शारीरिक मानसिक व भावात्मक विकास होता है। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी करें। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें