संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मनीषा, सोनिया व संजना को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ज्वलंत विषयों पर जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, ग्रुप-20, मोबाइल एडिक्शंस , एनईपी 2020 ,चंद्रयान-3, प्रधानमंत्री योजना, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ग्लोबल वार्मिंग, कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट जैसे विषयों पर बहुत ही आकर्षक पोस्टर बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट और कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने शिरकत कर विद्यार्थियों के बनाए पोस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कॉलेज की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर पोस्टर बनाएं। प्रतियोगिता का संयोजन प्रो. मनीषा सिंगला , प्रो. विशाल गोयल, प्रो. नेहा गोयल के किया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अंजलि कुर्रा और डॉ. कपिल जैन ने निभाई।
वाणिज्य विभाग के प्रो रचना सरदाना, डॉ पूजा मितल, डॉ विशाल आनंद, डॉ शशि माटा, डॉ बबीता, डॉ सुजेता , प्रो सुरभि, प्रो नेहा, प्रो सपना, प्रो राजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अनिल नरूला, डॉ गगन मित्तल, प्रो. श्री ओम , डॉ वीरेंद्र गोयल, डॉ अशोक अत्रि, डॉ संजय गर्ग प्रो नरेश कुमार व डॉ. मीनू अग्रवाल उपस्थित रहे।