फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामध्वज स्थापित, आज से रामलीला

Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। माता बाहरवाली मंदिर के प्रांगण में शनिवार को रामध्वज स्थापित किया गया। इसके साथ रविवार से मंदिर प्रांगण में रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इसमें जय मां बाहर वाली रंगमंच क्लब के कलाकार अभिनय करेंगे। कई बाहरी कलाकार भी रामलीला मंचन में सहयोग करेंगे।

शनिवार को माता बाहरवाली मंदिर के प्रांगण में रामलीला मंचन के लिए रामलीला स्थल पर भूमि पूजन किया गया। साथ ही रामलीला का मंच बनाने का काम शुरू कर राम ध्वज स्थापित किया गया। अब एक अक्तूबर से यहां पर रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रंगमंच क्लब के कलाकारों ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला क्लब के सदस्य सन्नी सैनी व बंटी सैनी ने बताया कि एक अक्तूबर से जय मां बाहर वाली रंगमंच क्लब के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। बताया कि यहां पर वर्ष 2008 से प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन होता आ रहा है। जय मां बाहर वाली रंगमंच क्लब पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष श्री रामलीला उत्सव धूमधाम से मनाएगा। स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

इस मौके पर जगदीश सैनी पाल, राजीव सैनी, संदीप सैनी, बिट्टू सैनी, शिवलाल सैनी, रामप्रकाश सैनी, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें