फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किराया माफ होने से मंडी आढ़तियों ने किया स्वागत

Wed, 29 May 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अनाज मंडी के व्यापारियों को भाजपा सरकार द्वारा छोटे बूथों का लाइसेंस नवीनीकरण के मौके पर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जो 15 हजार रुपये प्रति लाइसेंस बतौर किराया वसूला जाता था उसे माफ कर दिया जाना सराहनीय कदम है। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व शुगर फेड हरियाणा के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह से मिला और धन्यवाद दिया।

उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था जो आज पूरा हो गया है। मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयपाल गर्ग व अन्य व्यापारियों ने पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह का स्वागत किया। जयपाल गर्ग ने कहा कि हरपाल सिंह के प्रयासों से मंडी व्यापारियों का बूथों के नाम पर प्लेटफार्म का जो 15 हजार रुपए प्रति वर्ष लाइसेंस नवीनीकरण के वक्त लिया जाता था वे सब माफ हो गया है।
विज्ञापन


इस बीच हरपाल सिंह ने मंडी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की यह एक गंभीर समस्या थी जिसे कई माह पहले मुख्यमंत्री के ध्यानार्थ लाया गया था जिस पर उन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था जो आज पूरा हो गया है। इसके लिए सभी ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पूर्व चेयरमैन का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जयपाल गर्ग, कश्मीरी लाल गर्ग, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें