फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केलों की आड़ में करता था नशा तस्करी, चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सोमवार देर शाम कार्रवाई करते हुए चूरा पोस्त की तस्करी कर रहे ट्रक चालक गांव सिरटा निवासी नजीर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि नजीर केलों की आड़ में मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त लाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।

डीएसपी ने सिविल लाइन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नजीर ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर कलायत बाईपास क्षेत्र में खड़ा है और केले के बीच चूरा पोस्त छिपा रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापेमार टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मटौर और चौशाला रोड के बीच बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर ट्रक में बैठा आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तहसीलदार अजय कुमार की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें केबिन से पीले रंग का कट्टा बरामद हुआ। जांच में उसमें चूरा पोस्त पाया गया, जिसका वजन 10 किलोग्राम निकला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त : डीएसपी ने आमजन से अपील की कि नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें। नशा तस्करी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना के आधार पर कार्रवाई होने पर संबंधित व्यक्ति को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था में सहयोग करने वालों को 15 अगस्त या 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सवा महीने में 16 आरोपी काबू

पुलिस ने पिछले सवा महीने में नशा तस्करी के 13 मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 83 ग्राम अफीम, 421 ग्राम चरस, करीब 16 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त, करीब 75 ग्राम हेरोइन, करीब 2 किलो गांजा और 15 किलो 130 ग्राम अफीम फसल बरामद की है। इसके अलावा शराब तस्करी के 71 मामलों में 69 आरोपियों को काबू कर 650 बोतल देसी शराब, 1138 बोतल हथकढ़ी शराब और 7866 लीटर लाहन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें