फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से युवक की हालत गंभीर

Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सीवन थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर निवासी दीपक ने बताया कि तीन फरवरी की शाम वह अपने भानजे नसीब के साथ सामान लेने गांव की दुकान पर गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह खुराना रोड पर स्थित किराने की दुकान के बाहर अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी किए हुए था। इसी दौरान खुराना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी टांग में गंभीर चोट आई और टांग टूट गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवादपिटाई से युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कैथल। डिफेंस कॉलोनी में मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिफेंस कॉलोनी निवासी शुभम शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह निजी वाहनों पर चालक का कार्य करता है। पांच फरवरी की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त साहिल के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। आरोप है कि गली नंबर एक डिफेंस कॉलोनी में जस्सी और विनोद ने रास्ता रोककर उसे पीट दिया। इस दौरान साहिल जमीन पर गिर गया। इसके बाद रिंकू हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और साहिल पर हमला कर दिया। घायल साहिल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें