फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1,103 ग्राम स्मैक का खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम द्वारा पकड़ी गई एक किलो 103 ग्राम स्मैक का खरीदार भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह स्मैक जगाधरी के केसर नगर निवासी अंकित तक पहुंचनी थी। यह बात स्मैक संग पकड़े गए दोनों आरोपी से पूछताछ में पता चली। इस पर अंकित को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेल के प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास से दो दिन पहले यूपी के जिला बरेली के गांव पीपलिया निवासी सरताज व बरेली के भुरे खां गोटिया मोहल्ला निवासी नहीम को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से एक किलो 103 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। दोनों को कोर्ट में पेश करने पर पांच दिन का रिमांड मिला है। रिमांड में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से पता चला कि यह स्मैक अंकित तक पहुंचाई जानी थी। इस पर अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित पर पहले भी दो अवैध हथियार, एक नशा तस्करी व एक स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें