कैथल। पुलिस ने 30 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ के बाद डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले मध्यप्रदेश निवासी आरोपी को थाना तितरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आठ हजार रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने 16 सितंबर रात को तितरम मोड पर कंटेनर के चालक सुरेश कुमार निवासी बधाना हाल निवासी अमरहेडी जिला जींद को काबू किया था। इसके कब्जे से 30 किलो 380 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था। थाना तितरम में दर्ज मामले में आरोपी का मुख्य नशा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी सुरेश कुमार से पूछताछ के बाद मध्यप्रदेश में दबिश देकर डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले आरोपी साजन सिंह निवासी निमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। कब्जे से नशा बेचकर प्राप्त की गई आठ हजार बरामद हुए। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।