फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से देश को दिखाई राह : प्रज्ञा पाशा

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिला कांग्रेस की सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार देर शाम महिला कांग्रेस की ओर से जनहित के मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों को याद किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों से देश को दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को सामाजिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया। बैठक में वोट चोरी के आरोप, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बोझ जैसे मुद्दे उठाए गए। विधायक आदित्य सुरजेवाला और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लाम्बा और हरियाणा अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेसी प्रज्ञा पाशा जैन और सुशीला शर्मा ने की।
चंडीगढ़ में कथित वोट चोरी आंदोलन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साहस की सराहना की गई। सुशीला शर्मा ने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में सुनीता राणा, सोनिया, चित्रा, पूनम, रेखा, अनामिका, नायशा, कुसुम, पूजा, सत्या और रेशमा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें