फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयंती समारोह होगा ऐतिहासिक : रामकुमार

Wed, 13 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सदस्यों को निर्देश देते विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंद्री से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा में चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि आगामी 24 मई को कैथल में आयोजित होने वाला महर्षि कश्यप जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


विधायक रामकुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर मंगलवार को गांव पीड़ल और समाधां सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक भी ली, जिसमें अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। रामकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को समरसता और एकता का मार्ग दिखाया था। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर डॉ. शीशपाल कश्यप, सतबीर कश्यप (भुना), रवि कश्यप (सरपंच भुना), मैनेजर कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें