बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते कैलाश भगत व अन्य। संस्था
कैथल। श्री गीता भवन मंदिर सभा की ओर से मंदिर परिसर में नवनिर्मित भगवान शिव शंकर, श्रीराम दरबार और मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 और 15 मई को दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत महंत हरीश शास्त्री, महंत रमनपुरी, महंत राघव दास शास्त्री एवं महंत ईश्वर दास के सान्निध्य और आशीर्वाद में संपन्न होगा।
मंगलवार को आयोजित बैठक में श्री गीता भवन मंदिर सभा के प्रधान कैलाश भगत ने बताया कि 14 मई को भव्य शोभायात्रा श्री गीता भवन मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा कमेटी चौक, पार्क रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा और छात्रावास रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी। 15 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। संवाद