फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: जूनियर महिला कोच प्रकरण मामले में 19 फरवरी को होगी महापंचायत, कैथल में जुटेंगे लोग

Mon, 13 Feb 2023 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

सोनिया दूहन ने सरकार पर मंत्री संदीप सिंह का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री को जल्द ही बर्खास्त करने की मांग की। दूहन ने कहा कि उनकी केवल यही मांग है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले मंत्री का सामाजिक रूप से विरोध होना चाहिए। 
विज्ञापन
सोनिया दूहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर महिला कोच प्रकरण मामले में कैथल में 19 फरवरी को महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत का आयोजन सेक्टर 18 में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से खाप व किसान संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। महापंचायत को लेकर जानकारी गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पर पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने दी। 
विज्ञापन


दूहन ने सोमवार को करनाल रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की और सरकार पर मंत्री संदीप सिंह का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री को जल्द ही बर्खास्त करने की मांग की।दूहन ने कहा कि उनकी केवल यही मांग है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले मंत्री का सामाजिक रूप से विरोध होना चाहिए। उसने कहा कि वह नारनौंद की बेटी और खापें यहां पर मंत्री का विरोध कर चुकी है। इस क्षेत्र में मंत्री को नहीं जाने दिया जाएगा। अब 19 फरवरी को महापंचायत के बाद मंत्री को कैथल में भी नहीं आने दिया जाएगा। इस महापंचायत में प्रदेशभर से लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें