संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दिव्य ज्योति जागृत संस्थान आश्रम में रविवार को सत्संग एवं भजन संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में गुरुदेव आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्यों ने रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति साधकों को जागरूक भी किया।
साध्वी दिव्या भारती और सुमान्य भारती ने बताया कि हमारे देश में रक्षा बंधन का त्योहार भावनाओं और अच्छे उल्लास के साथ मनाया जाता है। भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का आश्वासन देता है। इसलिए बहन अपने भाई को अपना सबसे प्यारा और रक्षक मानकर चलती है।
रक्षा बंधन का पर्व आज समय की पुकार को देखकर एक और रक्षा के लिए भी अंकित कर रहा है, जो सर्व कल्याणकारी है। वह हमारी प्रकृति की रक्षा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। दिव्या ज्योति जागृत संस्थान के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत पौधे भी बांटे।