फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शुगर मिल में श्रमिकों को बैगासोसिस बीमारी के लक्षणों और बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सहकारी चीनी मिल, कैथल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से बैगासोसिस बीमारी के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 कर्मचारियों की छाती के एक्स-रे किए गए। मिल के प्रबंधक निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर्मचारियों को व्यावसायिक बीमारियों से बचाने और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिविर के दौरान डॉ. हरेन्द्र मान सहायक निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य) अंबाला डिविजन ने मिल के कर्मचारियों को बैगासोसिस बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. मान ने कर्मचारियों को बीमारी के प्रमुख लक्षणों जैसे खांसी, सांस लेने में परेशानी, छाती में जकड़न, बुखार और थकान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक बैगासोसिस बीमारी से ग्रस्त पाया जाता है तो श्रम विभाग की ओर से श्रमिक को दरियाणा न्यूमोकोनियोसिस पुनर्वास नीति के तहत सहायता के रूप में पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफत इलाज किया जाता है। इस अवसर पर मिल के मुख्य रसायनविद् कमल कांत तिवारी, श्रम कल्याण अधिकारी जगदीश चन्द्र, डिस्पेंसर रणबीर सिंह, रेडियोग्राफर विकास, नागेश, सर्वेश, प्रदीप, प्रमोद और कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें