शहीद करम चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक व ग्रामीण। विज्ञप्ति
कलायत। 1962 के भारत चीन युद्ध में शहीद हुए सिपाही करम चंद को उनके पैतृक गांव बालू में पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के समय अरुणाचल प्रदेश की दुर्गम बर्फीली पहाड़ियों की चोटियां पर पांच दी ब्रिगेड आफ गार्डस के वीर जांबाज योद्धाओं ने मुख्य रक्षा क्षेत्र बोमडिला में चीन की सेना की गतिविधियों को रोका। इसी लड़ाई के बीच गार्ड मैन करमचंद ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आदर्श गांव बालू के इस वीर योद्धा ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। इनकी याद में गांव के बस अड्डे पर शहीद सिपाही करमचंद को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन, उनके परिवार एवं गांव के व्यक्तियों ने शहीद के स्मारक पर फूल माला पहनकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में शहीद परिवार से उनके भतीजे रणधीर सिंह, प्रधान जगजीत फौजी, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार रणधीर सिंह, हवलदार राजपाल और सूबेदार मेजर खजान सिंह मौजूद रहे।
शहीद करम चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक व ग्रामीण। विज्ञप्ति