फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय भाषाओं, संगीत व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। स्वय - फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
कैथल। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्योंग में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के तीसरे दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और रचनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, संगीत व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि जागृत करना रहा।
विज्ञापन

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत की विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कैंप के नोडल व हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन को विशेष रूप से संगीत विधा को समर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संगीत प्राध्यापिका डॉ. प्रोमिला ने विद्यार्थियों को संगीत व गायन की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने स्वर, लय, ताल व उच्चारण की महत्ता को सरल और रोचक ढंग से समझाया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति व सामाजिक एकता का सशक्त साधन है। इस अवसर पर डाइट कैथल से मॉनिटरिंग करने आए पवन कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। स्वय- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें