फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज की मांग पर विवाहिता को पीटा, पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड थाना क्षेत्र निवासी करीब 25 वर्षीय विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए पीट दिया। विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र निवासी अमित के साथ हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। उसके पति, सास और जेठ ने दहेज की मांग के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे कई बार अपने मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसको कई बार पीटा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति कई बार उसे रात के समय घर से बाहर निकाल देता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी उसका साथ देते थे। मामले को सुलझाने के लिए उसके परिजनों ने कई बार ससुराल पक्ष से बातचीत की और समझाने का प्रयास भी किया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार बढ़ती प्रताड़ना के बाद वह अपने मायके लौट आई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला थाना की जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें