फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माफी, नीतू और ममतेश को मिले स्वर्ण पदक

Sat, 07 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं के फाइनल मुकाबलों में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की खिलाड़ियों ने कई वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों में माफी, नीतू और ममतेश शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि 48-51 किलोग्राम वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की माफी ने आर्य कॉलेज पानीपत की मंजू को पहले राउंड में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 51-54 किलोग्राम वर्ग में कैथल की नीतू ने एसए जैन कॉलेज अंबाला की शिवानी को हराया। वहीं 54-57 किलोग्राम वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की ममतेश ने केएमवी कॉलेज पूंडरी की काजल को मात देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसी प्रकार 45-48 किलोग्राम वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की गीतू को फाइनल में जनता कॉलेज कौल की मुस्कान से पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि 57-60 किलोग्राम वर्ग में कैथल की हिमांशी उपविजेता रहीं। 60-65 किलोग्राम वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की सलोनी को भी फाइनल में कड़े मुकाबले में हार मिली।
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कैथल की बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। शनिवार को लड़कों के फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पर्यवेक्षक डॉ. राजेश फोर, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. सौरभ थिरका, बॉक्सिंग कोच विक्रम, कपिल यादव सहित अन्य खेल अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें