फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में डीसी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने समाधान प्रकोष्ठ के तहत प्राप्त जनशिकायतों के निपटान में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गंभीरता से निपटान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक के दौरान प्रदेश की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैथल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को बिना ठोस कारण के रिजेक्ट न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का समाधान किया जाता है, उनमें पोर्टल पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्पष्ट उल्लेख दर्ज किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें