फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लंबी कतार

Tue, 04 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सोमवार को दो दिन की छुट्टी (शनिवार और रविवार) के बाद नागरिक अस्पताल खुला तो सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी स्लिप काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष, प्रयोगशाला और दवा काउंटर तक कतारें रहीं। भीड़ इतनी अधिक थी कि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं और मरीजों व तीमारदारों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

कई जगहों पर लाइन तोड़ने को लेकर बहस भी हुई। ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1800 तक पहुंच गई। वहीं, दवा वितरण और पंजीकरण काउंटर कम पड़ गए। अस्पताल स्टाफ ने अतिरिक्त व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के दबाव से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बच्चों में बढ़ा निमोनिया, बुजुर्गों को सांस की दिक्कत



अस्पताल में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने के मामले तेजी से बढ़े हैं। विशेषकर निमोनिया, खांसी-जुकाम, वायरल फीवर और बदन दर्द की शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं। डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने और मौसम से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। प्रदूषण बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायतें भी आम हो गई हैं। चिकित्सकों के अनुसार, खासकर बुजुर्गों को सांस से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों के दर्द का अधिक खतरा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

n
पौष्टिक और गर्म भोजन करें, जंक फूड से बचें। बासी भोजन नुकसानदेह हो सकता है।

n
दिनभर हाइड्रेटेड रहें, गुनगुना पानी अधिक मात्रा में लें ताकि पानी की कमी न हो।

n
डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद शामिल करें।

n
शहद और अदरक की चाय गले और प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें