फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला बार रूम में रही लोहड़ी की धूम

Wed, 14 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में लोहड़ी व मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेशन जज अजय पाराशर लोहड़ी जलाकर कार्य्रकम की शुरुआत की। साथ ही लोहड़ी की शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने की। सबसे पहले बार रूम मेंं पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सहसचिव अमित रोहिला, कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया ने सभी जजों का स्वागत किया। प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि लोहड़ी व मकर सक्रांति सभी के लिए खुशियां ले कर आए। एसीजेएम अमन इंद्र सिंह ने लोहड़ी की शुरुआत का जिक्र किया। एडीजे मोहित अग्रवाल, सीजेएम विनोद कुमार, जिला उपभोक्ता आयोग की प्रेजीडेंट नीलम कश्यप ने भी लोहड़ी की शुभ कामनाएं दी। मंच संचालन एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंघल ने किया। एडवोकेट असीम शर्मा व विक्रम नैन ने भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन


ईगल्स क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट ने भी मनाई लोहड़ी

कैथल। ईगल्स क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट ने निजी होटल में लोहड़ी पर्व मनाया। महासचिव रोहित कालड़ा ने सभी का स्वागत किया और नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। क्लब में चार नए मेंबर — राकेश मल्होत्रा, मोहिंदर पपनेजा, सुरेश अरोड़ा, डिम्पल महत्ता — जोड़े गए। कार्यक्रम में लोहड़ी जलाकर विधिवत आगाज किया गया और महिलाएं लोहड़ी की बोलियां, गेम्स और संगीत का आनंद उठाती रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें