फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
14-कैथल। सरकार का पुतला जलाने के लिए प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक जाते हुए किसान। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से खफा किसानों ने सोमवार को बिजली निगम के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसानों ने करीब 40 मिनट तक बिजली निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले किसानों ने सरकार का पिहोवा चौक का पुतला फूंका। डीएसपी विवेक चौधरी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान गगनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरनायब सिंह, करतार सिंह सिरमौर क्रमिक अनशन पर बैठे। युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा ने कहा कि सभी किसानों ने मिलकर बिजली विभाग के मुख्य गेट पर सांकेतिक तालाबंदी की है। सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किए तो बिजली विभाग के कार्यालय की स्थायी तौर पर तालाबंदी कर देंगे। विक्रम कसाना व जिलाध्यक्ष महाबीर चहल नरड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भयंकर गर्मी में किसान धरने पर बैठे है और सरकार किसानों को बिजली के कनेक्शन नहीं दे रही है।
सरकार की शर्तों से किसान परेशान हैं। पहले एक ही कंपनी की मोटर खरीद की शर्त से किसानों को तंग करने का काम बिजली विभाग ने किया था। जिन किसानों ने 2014 में कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन हरियाणा सरकार को दिए थे, उन्हें आज तक भी कनेक्शन नहीं मिले हैं। आठ साल से किसान कार्यालय के बार- बार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सरकार ने बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर केवल सिंह संधू, सुभाष भागल, रणधीर बरसाना, नरेंद्र मागो माजरी, कृष्ण मालखेड़ी, गुरनाम फरल, बिन्द्र, साहिल नरड़, जयपाल पूनिया, खुशी राम शेरगढ, दीप लालर, बलकार मलिक, धर्म पाल नौच, भीम खनौदा, दिलबाग भैणी माजरा, सोनू व कुलदीप मौजूद रहे।
निगम ने नहीं लगाई को रोक
निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान ने बताया कि उनके कार्यालय के प्रांगण में गत 17 मई से किसान संगठन भाकियू (चढूनी गुट) का धरना चल रहा है। किसान संगठन की मांग है कि ट्यूबवेल के कनेक्शन बिना किसी शर्त के जारी किए जाएं। कनेक्शन दिए जाने पर किसी भी प्रकार की रोक नही लगाई गई है। जिन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सरकारी निर्देशों के अनुसार शर्तें पूरी कर दी हैं, उन्हें कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। किसानों से अपील है कि वे निगम प्रांगण से धरने को जल्द से जल्द वापस लें।

15-कैथल। कार्यालय की तालाबंदी...............ट्यूबवेल कनेक्शन देने की मांग को लेकर सोमवार को राजीव गांधी वि?- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें