फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में कार्यालय पर जड़ा ताला

Wed, 13 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
चीका में नपा कार्यालय पर ताला जड़ सफाई कर्मचारियों बैठे हुए। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ताला लगने के कारण कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही फंस गए, जिससे पूरा प्रशासनिक कामकाज ठप हो गया।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारी उनके आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता नपा कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान पिरथी राम ने की, जबकि संचालन उपप्रधान तलविंदर सिंह ने किया। पिरथी राम ने कहा कि यह लड़ाई केवल वेतन की नहीं, बल्कि उनके वजूद और आत्मसम्मान की है। धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा, ब्लॉक वरिष्ठ प्रधान चिंतो देवी, सह सचिव सागर कुमार, सचिव संदीप कुमार, बिजली बोर्ड यूनियन नेता बलविंदर सीडा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी दौरान इनेलो हलका प्रधान बलकार बल्लू, सहाब सिंह संधू, भूपेंद्र जैलदार और महेंद्र सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

चीका में नपा कार्यालय पर ताला जड़ सफाई कर्मचारियों बैठे हुए।- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें