फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा पर महिलाओं को ऋण : जिला प्रबंधक

Thu, 13 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक शशि बाला ने बताया कि निगम द्वारा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भर करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कई परिवारों में सीमित संसाधनों के कारण बेटियों की उच्च शिक्षा रुक जाती है। ऐसे परिवारों के लिए निगम ने शिक्षा ऋण पर ब्याज सब्सिडी योजना शुरू की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दिए गए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर की सब्सिडी दी जाती है। इस सुविधा के लिए आय या जाति का कोई मापदंड निर्धारित नहीं है, यहां तक कि सरकारी कर्मचारियों की बेटियां भी इसका लाभ ले सकती हैं। संवाद



यह ऋण/सब्सिडी सुविधा देश और विदेश में उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, डॉक्टोरल और पोस्ट-डॉक्टोरल स्तर तक की पढ़ाई के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन




जिला प्रबंधक शशि बाला ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान 12 महिलाओं और लड़कियों को कुल 6 लाख 37 हजार 936 रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें