फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में मिशन एडमिशन ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी शेडयूल अनुसार प्रथम मेरिट सूची का शेडयूल पूर्ण होने उपरांत 20 अक्टूबर को दूसरी मेरिट सूची कम सीट अलाटमेंट जारी की जाएगी। हालांकि पहली मेरिट सूची निर्धारित शेडयूल के एक दिन बाद जारी की गई थी लेकिन दूसरी मेरिट सूची किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में करीब 3150 तथा प्राइवेट में करीब दो हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। इस बार पहली मेरिट सूची में करीब 50 प्रतिशत सीट अलाट की गई थी, लेकिन इनमें से भी सही कोर्स न मिलने के कारण केवल 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया जिस कारण केवल 25 प्रतिशत सीट ही भर पाई।
पीपीपी सीटों पर ले रहे हैं दाखिला
राजकीय आईटीआई कैथल में कंपनी में प्लेसमेंट के चलते विद्यार्थी अब सामान्य सीट भरने के चलते पीपीपी सीटों पर दाखिला ले रहे हैं। पीपीपी सीट पर दाखिला लेने पर विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त फीस देनी पड़ती है लेकिन इसके बावजूद विद्यार्थी संस्थान में रुचि दिखा रहे है।
विज्ञापन

जिले में दो महिला आईटीआई संचालित
सरकार द्वारा छात्राओं के लिए जिले में दो आईटीआई अलग से बनाई हैं लेकिन इसके बावजूद छात्राओं का रुझान कैथल के मेन आईटीआई की ओर अधिक देखा जा रहा है। पहली मेरिट सूची में भी 25 प्रतिशत में से करीब 10 प्रतिशत छात्राओं ने दाखिला लिया है।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि 20 अक्टूबर को दूसरी मेरिट सूची कम सीट अलाटमेंट जारी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरिट सूची जारी होने उपरांत संस्थान में गठित कमेटी द्वारा आनलाइन डाक्यमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी। किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आईटीआई आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें