संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहाड़ों में बर्फबारी और सोमवार के बाद मंगलवार को हुई हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे किसानों ने राहत महसूस की। शाम करीब छह बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस मौसम की बारिश गेहूं की फसल पर सोना बनकर बरसी। ठंड बढ़ने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार शाम को ही आसमान में बादल छा गए थे। सोमवार सुबह बादल गहरा गए थे और हल्की बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद दिनभर कई बार रुक-रुक बूंदाबांदी चली।
कोहरे से गेहूं की फसल को है फायदा : चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जबकि आसमान में बादल भी पूरा दिन छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी तक केवल बूंदाबांदी की ही संभावना है, जबकि तेज बारिश नहीं होगी। इस मौसम में सरसों की फसल व सब्जियों को नुकसान हो सकता है। जबकि लगातार कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
किसानों का कहना है कि इस समय हल्की बारिश आने से एक सिंचाई का काम पूरा हो गया है। इसके बाद यदि आने वाले समय में ओर अधिक बारिश होती है तो उससे सब्जी की फसल पर प्रभाव पड़ सकता है।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद