फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

Thu, 26 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। गुरु ब्रह्मानंद आश्रम चूहड़माजरा में मंगलवार को जगत गुरु ब्रह्मानंद की जयंती मनाई। समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर पूरा गांव गुरु की भक्ति में लीन था, और चारों तरफ गुरु के जयकारे गूंज रहे थे। लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सांसद नायब नवीन जिंदल व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल व भाजपा करनाल लोकसभा किसान मोर्चा सह प्रभारी बलकार गोलन ने शिरकत की। जिंदल ने कहा कि गुरुजी ने समाज को एक नई दिशा देकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान अधूरा रह जाता है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। गुरुजी ने अपना सारा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने व लोगों को ज्ञान देने में बिताया और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम गुरु ब्रह्मानंद के बताए उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं व गुरु के दिखाए मार्ग पर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मबीर कौल ने कहा कि गुरु का नाम ही सबसे बड़ा है और गुरु ही हमें मोक्ष की प्राप्ति करवाते है। गुरु नाम का जाप करने से जहां सभी पापों से निजात मिल जाती है। वहीं, इंसान गुरु का प्यारा हो जाता है। इंसान को काम, क्रोध, मोह, माया, लोभ का त्याग कर गुरु की भक्ति करनी चाहिए। गुरुजी ने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा कौल, साकरा, पबनावा, संगरौली, धेरडू गांवों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें