फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हल्की बारिश, हवाओं से फिर ठंडक का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बूंदाबांदी और चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। इस दौरान जिले में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ऐसा मौसम बना हुआ है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं जारी रह सकती हैं, हालांकि भारी बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन


बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा : बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खासकर राजौंद और ढांड क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।

जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार अब तक करीब 45 हजार एकड़ में गेहूं की फसल गिरकर खराब हो चुकी है। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मौसम की मार ने सारी उम्मीदों को तोड़ दिया। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द गिरदावरी कराकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन


फसल के मुआवजे के लिए उठाई आवाज

ढांड। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। जिला सचिव कामरेड राजकुमार ने कहा कि खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने बताया कि मौसम के चलते गेहूं को नुकसान होने की आशंका है। फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाना पिचक गया है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें