फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिल मुनि मार्ग में खुला पड़ा है नाला

Sat, 21 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कपिल मुनि मार्ग पर स्थित करीब सात फीट गहरा खुला नाला बेजुबान पशुओं और आमजन के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित इस नाले में शुक्रवार को फिर एक भैंस गिर गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

पशुपालक साहिल राणा ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह में उनकी यह सातवीं भैंस इस नाले में गिर चुकी है। पशुओं के उपचार और चोटों के कारण उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाले की गहराई अधिक होने के कारण गिरने वाले पशुओं की टांगें तक टूट जाती हैं, जिससे पशुपालकों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

यह नाला केवल पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के बच्चों और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। बाबा रूढ़पुरी परिसर में

क्रिकेट खेलने वाले बच्चे अक्सर गेंद निकालने के दौरान इस नाले के पास पहुंच जाते हैं और कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार हालात इतने खराब हैं कि हर महीने औसतन दो से तीन बेसहारा पशुओं के शव इस नाले से ट्रैक्टर के माध्यम से निकाले जाते हैं। रामबाग और विश्वकर्मा वाटिका जैसे सार्वजनिक स्थलों के पास होने के बावजूद लंबे समय से इस नाले को ढंकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


सचिव बोले- जल्द होगा सुधार कार्य

नगरपालिका सचिव पवन कुमार शर्मा ने माना कि नाला खतरनाक स्थिति में है। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने नाले की गहराई कम करने और इसे ऊपर से कवर करने के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट स्वीकृत होते ही जल्द सुधार कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें