फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उठान धीमा, कल तक बंद रहेगी धान की आवक

Sun, 08 Oct 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान उठान की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी दो दिनों तक आवक बंद करने का निर्णय लिया है। शनिवार शाम पांच बजे के बाद से शहर की तीनों मंडियों में धान की आवक बंद कर दी गई। सोमवार तक यही व्यवस्था रहेगी। उधर, सड़क पर धान डालने के लिए मार्केट कमेटी ने और चार आढ़तियों को नोटिस जारी किया है। पहले 12 आढ़तियों नोटिस दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 16 आढ़तियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि शहर की पुरानी, नई और विस्तार अनाज मंडी में धान का उठान धीमा होने से परेशानी कम नहीं हुई है। अब रविवार को पूरा दिन और सोमवार सुबह नौ बजे से पहले तक धान की आवक पूरी तरह से बंद रहेगी। तीनों मंडियों में धान की भरपूर आवकस होने के बाद से जाम से हालात बिगड़ रहे हैं। इसके चलते मंडियों से बाहर जींद रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में धान डाला जा रहा है। इस पर ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदार अपना रोष भी जता चुके हैं। अभी तक करीब आठ लाख क्विंटल धान का उठान होना बाकी है। शहर में पिछले एक सप्ताह से धान की उठान की समस्या का समाधान नहीं हो रहा रहा है। वहीं अभी तक करीब साढ़े 12 लाख धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन


विस्तार अनाज मंडी के आढ़ती धर्मपाल ने कहा कि मंडियों में जाम की स्थिति लगातार जारी है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन को धान के उठान के लिए मंडियों में ट्रैक्टर व ट्रॉलियों को माल ढुलाई करने के लिए अनुमति दी जाए। यदि ट्रैक्टर व ट्रॉलियों को यह अनुमति मिली तो उठान में तेजी आएगी।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तीन लाख 69 हजार छह मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो लाख एक हजार 36 मीट्रिक टन, हैफेड ने 97 हजार 501 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 70 हजार 469 मीट्रिक टन खरीदी है। गत दिवस तक खरीदी गई धान में से एक लाख 91 हजार 462 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं। डीसी ने बताया कि रविवार को धान की आवक बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। यह फैसला सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें