संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुर्जर भवन कैथल की पंजीकृत सोसाइटी ने समाज के लोगों को भवन से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। सोसाइटी ने आजीवन (लाइफ टाइम) सदस्य बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में गुर्जर समाज के सभी सदस्यों को सूचना जारी की है।
सूचना अनुसार समाज का कोई भी सदस्य जिसकी आयु 21 वर्ष या उससे अधिक है, गुर्जर भवन सोसाइटी कैथल का सदस्य बन सकता है। सदस्यता के लिए 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इच्छुक सदस्य अपना आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और सदस्यता शुल्क का चेक लेकर भवन में पहुंचकर नामांकन कर सकते हैं।
सोसाइटी में सदस्य बनने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। समाज के कई प्रबद्धजन पहले ही भवन की सदस्यता ले चुके हैं।
गुर्जर भवन सोसाइटी कैथल के प्रधान सुरेश तंवर क्योड़क ने बताया कि सदस्यता शुल्क केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि भवन के निर्माण में
समाज के सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग इस प्रक्रिया
में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भवन
को सशक्त बनाने में अपनी अहम
भूमिका निभाएं।
इस मौके पर उप प्रधान शेरसिंह, सचिव एडवोकेट सतीश कुमार धौंस, कोषाध्यक्ष प्रदीप काकौत, रामचंद्र गुर्जर ढांड, सदस्य सोहन लाल, राजेश कुमार, पूर्व प्रधान शमशेर राठी, पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर क्योड़क, सरपंच मक्खन सिंह डोहर, रामस्वरूप गांगल, जीत सिंह भटेड़ी, लाभ सिंह ढाबी, सतीश कुमार ढांड आदि उपस्थित रहे।