एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मासिस्ट्स ऑफ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जगदीप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में फार्मासिस्टों की भारी कमी है, जिससे कार्यरत फार्मासिस्टों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार और उच्च अधिकारियों को मांगपत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। फार्मासिस्ट रिटायर हो रहे हैं, लेकिन नई भर्ती नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया गया और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग रखी गई है।
हिसार 72 27
अंबाला 63 50
सिरसा 60 44
करनाल 76 46
यमुनानगर 53 36
नारनौल 53 35
जींद 66 33
फतेहाबाद 51 29
पानीपत 47 28
पलवल 42 27
भिवानी 60 26
रेवाड़ी 46 24
कैथल 44 16
पंचकुला 54 12
गुरुग्राम 56 22
झज्जर 61 22
सोनीपत 59 20
चरखी दादरी 28 17
नूंह 37 16
कुरुक्षेत्र 46 14
रोहतक 53 12
फरीदाबाद 36 12
अधिकारी के अनुसार
जिले में फार्मासिस्ट के 16 पद रिक्त हैं। फिलहाल सामंजस्य बैठाकर दवा वितरण कराया जा रहा है। रिक्त पदों की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही नए फार्मासिस्ट मिलने की उम्मीद है। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल