फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal Suitcase Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस ने खोले कई राज

Sun, 04 Jan 2026 10:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल में सूटकेस में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिसमें पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
कैथल में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के शीला खेड़ा ड्रेन के पास 30 दिसंबर को सूटकेस में युवती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती का शव मिलने के 48 घंटे पहले युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद शव को सूटकेस में डाला गया। महिला के ब्लड व डीएनए जांच के लिए नमूने मधुबन लैब में भेजे हैं, जिसके बाद यह पता लग पाएगा कि महिला को हत्या से पहले कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।

विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए भेजे सैंपल

डीएनए जांच के लिए भी बोन मेरो के सैंपल भेजे गए हैं, जिनके आधार पर महिला की पहचान करने में आसानी हो सकेगी। अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सचिन मांडले ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान यही सामने आया है कि जिस समय महिला का शव बरामद हुआ, उससे करीब 48 घंटे पहले उसकी हत्या की गई थी। महिला की उम्र 30-35 वर्ष तक मालूम होती है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

पांच टीमें जांच में जुटी

महिला का शव सूटकेस में मिलने के मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हुई हैं। इनमें तीन सीआईए, एक सिटी थाना और एक अनाज मंडी चौक की टीम शामिल है। ये टीमें अब कैथल जिले के साथ-साथ दूसरे जिलों में जाकर महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं। वहीं, पुलिस की ओर से की गई जांच में अब तक यह सामने आया है कि महिला के शव को रात के समय में फेंका गया था। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बता दें कि पानी में रहने के कारण शव फूल गया था और कुछ अंग भी गल गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें