फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, शहर की प्रमुख सड़कों पर भरा पानी

Mon, 13 Jan 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार देर शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। बारिश से जहां जनजीवन काफी प्रभावित रहा। वहीं कई प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई। कई जगह कीचड़ जमा होने सेवाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से खेतों की सिंचाई हो गई है। गेहूं की फसल के लिए बारिश सबसे फायदेमंद रही। वह आलू, मटर सहित बेल वाली सब्जियों के लिए नुकसानदायक है। बारिश के बाद ठंड ने भी असर दिखाया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर सेंकते नजर आए।
किसानों का कहना है कि यदि अगले 10 दिन तक भी सिंचाई न की जाए तो फसल में कोई परेशानी नहीं होगी। गेहूं की बंपर पैदावार होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बारिश से गेहूं का पौधा अच्छा तैयार होगा। जनवरी के महीने में जितनी ज्यादा बारिश होती है उतनी ही गेहूं अच्छी होने का अनुमान रहता है। इस समय ही फसल का पौधा ग्रोथ करता है। कोहरा व बारिश दिसंबर से लेकर फरवरी तक फसल के लिए जरूरी होती है।
विज्ञापन

यहीं पौधा के साइज पर निर्भर होती है। विदित रहे कि पूरे जिले में आठ एमएम के करीब बारिश दर्ज की है। अधिकतम 14.1 व न्यूनतम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बता दें की पिछले एक सप्ताह से तापमान घट-बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 20 तक ठंड पड़ेगी।
सुबह व शाम को कोहरा भी अपना असर दिखाएगा। इसके बाद दिन कुछ गर्म होंगे। ठंड से सचेत रहने की जरूरत है। डाक्टरों के अनुसार बीमार होने का खतरा रहता है। सुबह व शाम का सिर पर कपड़ा रखें।
पानी की अभी नहीं होगी जरूरत ः किसानों ने गेहूं की फसल में एक पानी दिया है। उसके बाद दूसरा पानी की किसानों को तैयारी इस समय थी, लेकिन अब बारिश के बाद 10 दिन तक दूसरे पानी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें