फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चालान पर लाइसेंस निरस्त होगा : डीसी

Sat, 23 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त डीसी प्रीति ने सड़क सुरक्षा समिति व स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनना मौत का प्रमुख कारण है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग चालानिंग में तेजी लाए और बिना हेलमेट तीन बार पकड़े जाने पर संबंधित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़े जाने पर परिजनों को मौके पर बुलाकर वाहन तुरंत इंपाउंड किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में एजेंडे के अनुसार चर्चा करते हुए डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी एजेंडे में दिए गए निर्देशों का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में शिफ्ट करने की कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए।

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के अंदर व बाहर वाहनों की पार्किंग करने वालों के चालान किए जाएं। सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभाग अपनी-अपनी सड़कों की बर्मों की सफाई व सुदृढ़ीकरण करवाएं। साथ ही सड़कों पर निर्धारित मानकों के अनुसार सफेद पट्टी और ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाए। पैच वर्क का कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।



राजौंद में सीवरेज डालने और सड़क निर्माण को लेकर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, टोल पर रात के समय लाइट बंद होने के मामले में उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग सीसीटीवी कैमरों की जांच करे और यदि लाइट बंद पाई जाती है तो संबंधित टोल अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए।

बैठक में आरटीए गिरीश कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीपीओ रितु लाठर, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, डीआईओ दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैथल-करनाल रोड पर रसीना गांव के पास बने गड्ढों की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए। पिहोवा चौक के नजदीक सर छोटू राम चौक पर पुलिस विभाग और आरटीए विभाग तालमेल से सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हों। -प्रीति डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें