फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तुझे मजा चखाते हैं...कहते हुए रेलवे कर्मचारी पर किया कुल्हाडी, तलवार व गंडासी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पपराला में रेलवे कर्मचारी पर खेत में गांव के ही कुछ लोगों ने कुल्हाडी, तलवार व गंडासी से हमला कर दिया। कर्मचारी लुधियान से छुट्टी लेकर आया हुआ था। दोनों पक्षों में खेत की निकासी पुलिया पर विवाद बताया जा रहा है। वारदात की शिकायत पुलिस को की गई है। शिकायत में गांव पपराला निवासी डिम्पल सिंह ने बताया कि वह रेलवे विभाग में लुधियाना नौकरी करता है। 17 जुलाई को विभाग से आधे दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। समय करीब छह से सात बजे शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उलटपुर वाले रोड पर जा रहा था। जब खेत के कोठे के पास पहुंचा तो एक स्विफट गाड़ी चालक ने आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक दिया। अपनी बाइक खड़ी करके जैसे ही नीचे उतरा तो उस गाड़ी से गांव के अवतार सिंह उर्फ गोल्डी, कर्म सिंह व बलजिन्द्र सिंह हाथों में कुल्हाडी, तलवार व गंडासी लेकर उतरे। तभी दो बाइक पर गांव के मलकीत सिंह उर्फ सतनाम, हरबंस सिंह व प्रितपाल सिंह डंडों सहित आए और बलकार भी आया।
विज्ञापन


आज तुम्हें मचा चखाते हैं
पीड़ित ने कहा कि सभी ने मुझे गाली देकर कहा कि तुम पानी निकासी की पुलिया दबा रहे हो। उसका आज तुम्हें मचा चखाते हैं। इसके बाद अवतार उर्फ गोल्डी व हरबंस सिंह ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिनसे छुड़वाकर मैं अपने मोटर वाले कोठा में घुस गया और अपना गेट बंद करने लगा तो सभी ने गेट को धक्का मारकर कोठे के अंदर आकर हथियारों से हमला किया। जब बचाव बचाव का शोर किया तो नजदीक काम कर रहे मेरे भाई नसीब सिंह और गांव के एक दो अन्य व्यक्ति भी आए। जिन्होंने मुझे आरोपियों से छुड़वाया। उसके बाद सभी अपने हथियारों व वाहनों सहित जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए और धमकी भी दी। मुझे काफी जगह चोटें लगी। इलाज के लिए मेरे भाई नसीब सिंह मुझे सरकारी अस्पताल गुहला ले गया। जहां पर डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर कर दिया।

पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें