गांव कमालपुर के सरकारी स्कूल में पौधरोपण अभियान को गतिमान किए छात्र व अध्यापक
कलायत। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में मंगलवार को इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग, खंड कलायत नर्सरी की ओर से विद्यालय को गुड़हल, कनेर, मोरिंगा, आंवला, आम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 पौधे विद्यालय परिसर में रोपे गए जबकि शेष पौधे विद्यार्थियों को उनके घरों, खेतों व अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर रोपण के लिए वितरित किए गए। विद्यार्थियों से संकल्प दिलाया गया कि वे पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रत्येक पौधा एक सशक्त वृक्ष के रूप में विकसित हो सकें। कार्यक्रम में एनएसएस के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पौधरोपण व व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
गांव कमालपुर के सरकारी स्कूल में पौधरोपण अभियान को गतिमान किए छात्र व अध्यापक