संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद ने वैध हुई कॉलोनियों के लिए 13 करोड़ रुपये की निविदा सूचना के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 की जुलाई में शहर की 20 कॉलोनियों को अवैध से वैध किया था। कुछ समय पहले ही इन कॉलोनियों के विकास कार्य करवाने के लिए निविदा सूचना जारी की थी।
इन कॉलोनियों में गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। जबकि स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह सभी काम पूरे होने के बाद लोगों को मुलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
नगर परिषद ने इस कार्याें के लिए पिछले साल दिसंबर माह सरकार से विकास कार्य को लेकर अनुमति मांगी थी। इसके बाद सरकार ने फरवरी में निविदा सूचना जारी करने की अनुमति दी थी। अब निविदा सूचना जारी होने के बाद वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
n
नगर परिषद ने निविदा सूचना के वर्क ऑर्डर किए जारी
n
सरकार ने वर्ष 2023 में 20 कॉलोनियों को किया था वैध
n
इन कॉलोनियों में गलियों और सड़कों का निर्माण होगा
n
स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम भी किया जाएगा शुरू
n
काम पूरे होने के बाद लोगों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
जनस्वास्थ्य विभाग भी जल्द शुरू करेगा विकास कार्य
बता दें कि शहर की वैध हुई 20 कॉलोनियों में नगर परिषद के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी विकास कार्य शुरू किए जाने हैं।
इसके लिए वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज और पानी की पाइपलाइन नए सिरे से डालने के लिए 33 करोड़ रुपये का एस्टीमेट विभाग ने कुछ समय पहले भेजा है। ऐसे में नगर परिषद की तरफ से कार्य पूरा करने के बाद अब जन स्वास्थ्य विभाग भी सीवरेज व पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही अवैध से वैध हुई 20 कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए अनुमति दी थी। इसके बाद दो महीने पहले ही निविदा सूचना जारी की थी। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्याें की निविदा सूचना जारी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही वैध हुई कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।