फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई के सामुदायिक केंद्र में हॉल का शिलान्यास

Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, पाई। गांव पाई में विधायक रणधीर सिंह गोलन ने शनिवार को गुरु रविदास मंदिर के सामुदायिक केंद्र में हॉल का शिलान्यास किया। केंद्र के इस हॉल पर 21 लाख 23 हजार रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। हर वर्ग के सार्वजनिक स्थलों व चौपालों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है, ताकि सभी अपने सांझे कार्यों को ठीक ढंग से निपटा सकें। विकास के मामले में हलका में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर गांव की गली, नाली, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक भव्य स्वागत किया। विधायक ने सबसे पहले गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि इस हॉल के बनने से सामूहिक कार्य करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हॉल के बनने से सांझा कार्य करने में और अधिक सुविधा होगी। कहा कि सभी हल्का वासियों के सहयोग से प्रतिदिन हल्के में विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। आप सभी का सहयोग ही हमें काम करने की ताकत देता हैं।

इस मौके पर बल्ली पाई, बलवान प्रधान, गजे सिंह, शमशेर, किताब, रघबीर, सोनू वाईस चेयरमैन, सूबे सिंह, रोहताश, कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें