फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी से लैपटॉप और कैमरा ले उड़े

Wed, 16 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरिगढ़ किंगन के पास एक गाड़ी से बाइक सवार चोर दो लैपटॉप, चार्जर, कैमरा और अन्य सामान चुरा ले गए। कल्याण नगर, कुरुक्षेत्र निवासी देवेंद्र कुमार ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उन्होंने अपनी गाड़ी हरिगढ़ किंगन के पास खड़ी की थी और कुछ समय के लिए वहां से चले गए। लौटने पर देखा कि गाड़ी की डिग्गी टूटी हुई थी और उसमें रखा सामान गायब था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादहंसू माजरा से ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन

कैथल। हंसू माजरा गांव से 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। बिजली निगम गुहला के एसडीओ राहुल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को चोरों ने किसान प्रभु राम के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। चोरी गए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 82,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें