फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साझेदारी में व्यापार करने के नाम पर लाखों ठगे

Tue, 14 Nov 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साझेदारी में चावल का व्यापार करने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है।

जगाधरी जिला यमुनानगर निवासी सौरव कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 2021 में पुरानी अनाज मंडी कैथल में चावल व्यापारी संतोष अग्रहारी, गुलाब चंद व एमएस कन्हैया ट्रेडर्स के साथ उसने साझेदारी में चावल का व्यापार शुरू किया था। कुछ समय तक तो उनकी साझेदारी सही तरीके से चलती रही, लेकिन बाद में तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ रुपयों के लेनदेन में धोखाधड़ी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उसे पता चला, तब तक आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जब उसने आरोपियों से हिसाब किताब मांगा और रुपये देने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने इस संबंध में न्यायपालिका का सहारा लिया। अदालत के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें