फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर युवती से लाखों ठगे

Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवती को कनाडा भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने छह लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थेहनेवल गांव निवासी अतर सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसकी बेटी लवप्रीत कौर विंग्स स्टडी अब्रॉड गुहला रोड चीका में पीटीई करने के लिए दो फरवरी 2021 को सेंटर संचालक जगदीप मित्तल से मिली। जगदीप मित्तल ने कहा कि यदि उसके सेंटर से पीटीई करेंगे तो वह उसको 7.6 बैंड की गांरटी देगा, यदि इससे कम आए तो वह फीस को दोगुनी करके वापस देगा।
सेंटर संचालक ने लड़की से प्रतिमास 9500 रुपये के हिसाब से पांच मास की फीस के रूप रुपये ले लिए। इसके बाद 15 हजार रुपये परीक्षा फीस के नाम पर ले लिए। 10 मार्च को लड़की की परीक्षा हुई तो 6.5 बैंड आए। जब उसने कहा कि आपने 7.6 बैंड की गारंटी दी थी और नंबर इतने नहीं आने पर पैसे वापस देने की बात कही थी तो आरोपी ने कहा कि वह इसी स्कोर के आधार पर कनाडा का वीजा लगवा देगा। इसके लिए आरोपी व उसके भाई रामरतन मित्तल ने छह लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अलग-अलग समय में फरवरी 2023 तक उनसे छह लाख 30 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद भी आरोपियों ने उसकी बेटी का वीजा नहीं लगवाया। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उनको गांरटी के तौर पर दो खाली चेक हस्ताक्षर करके दिए और कहा कि जल्द ही पैसे लौटा देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आरोपी उनका फोन भी नहीं उठा रहा है। जांच अधिकारी मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें