फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लक्ष्मी के लिए लाडो को आई सास की याद

Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना ने जहां पात्र महिलाओं में उत्साह जगाया है, वहीं सास-बहू के रिश्तों में भी नई हलचल ला दी है। योजना का लाभ लेने के लिए जिन महिलाओं को अपने सास-ससुर के दस्तावेजों और रजामंदी की आवश्यकता है, वे अब रिश्तों की कड़वाहट मिटाने में जुट गई हैं। कई जगहों पर वर्षों से नाराज चल रही बहुएं अब घर के बड़ों को मनाने के प्रयास में हैं ताकि योजना के तहत मिलने वाले 2100 रुपये ‘लक्ष्मी’ स्वरूप प्राप्त कर सकें।

गांव क्योड़क की एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसकी बहू पिछले दो-तीन साल से उनसे अलग रह रही है। अब योजना का लाभ लेने के लिए वह फिर से संपर्क में आई है। महिला ने मुस्कराते हुए कहा कि पहले तो सुख-दुख में पूछती भी नहीं थी, अब कहती है, मांजी, आपके दस्तखत चाहिए!
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त प्रीति ने हाल ही में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनसे घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जाए। पात्र महिलाओं का सत्यापन कार्य तेज़ी से पूरा किया जाए। इसके लिए गांव-गांव में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

g वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

g आवेदिका के नाम पर चालू बैंक खाता होना आवश्यक है।

g महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

g पति हरियाणा का निवासी हो और परिवार 15 वर्ष या अधिक समय से हरियाणा में रह रहा हो।

g योजना का लाभ डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें