फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अदालत के आदेश पर भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अदालत के आदेश पर पुलिस ने गांव सेरधा निवासी भगोड़े आरोपी हंसराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक उपासना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कैथल, पानीपत, जींद, हिसार सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में चोरी, महिला से छेड़छाड़, हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश व एसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी को काबू किया। आरोपी पर 11 जुलाई 2017 को थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया था।

न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने पर 6 अगस्त 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया था और गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी उपासना ने कहा कि कैथल पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें